हरनौत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पत्रकार के साथ घटना को अंजाम देने वाला एक अपराधी हुआ गिरफ्तार।
संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट।
हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के जोरायपुर गांव के प्रभात खबर के पत्रकार रवि कुमार को अपराधियों ने 22 जनवरी को पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। वहीं पुलिस पर सुरक्षा के उठ रहे सवाल को लेकर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्यानबीघा मोड़ के पास लोड हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ श्याम कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उनके साथी लोग मौके पर से भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कई मामले में पहले से थाना में एफ आई आर दर्ज था।
