रहुई में बारिश के साथ ओला वृष्टि गिरने से फसल को भारी नुकसान।
(राकेश कुमार)
रहुई में शुक्रवार को दोपहर में गरज के साथ बारिश हुई। इसके अलावा कई गाव में भारी ओलावृष्टि हुई हैं। प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को दोपहर गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू होने लगा, इसके अलावा कई भागों पर भारी ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण खेत में घर का आंगन बर्फ से पट गया, सूपासंग पंचायत के किसान शंकर पासवान ने बताया कि लगभग 50-50 ग्राम के बर्फ गिरा है। जिसके कारण आलू ,दलहन एवं तिलहन फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वही
रहुई प्रखंड के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार के सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि के कारण ठंड काफी बढ़ गई है लोग घरों में दुबक गए हैं। जानवरों को भी परेशानी हो रही है । प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में ओलावृष्टि होने के कारण खास करके सब्जी बहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है।कहीं – कहीं पर बिजली गिरने की भी सूचना मिली है
बारिश होने से तापमान में आई गिरावट
तेज सर्द हवाओं से
कुहासा के साथ साथ भयंकर शीतलहर और कंपनी के कारण बुजुर्ग व्यक्ति को काफी परेशानी हो रही है,
