शहर के जलसा कमेटी हॉल में एमएलसी चुनाव एवं संगठन मजबूती को लेकर लोजपा का किया गया बैठक
लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष दूसरी बार बने परमानंद पासवान तो जिला महासचिव बने रामविलाफ पासवान
हिलसा नालंदा संसू 30 जनवरी
रविवार को हिलसा शहर के जलसा कमेटी हॉल में एमएलसी चुनाव एवं संगठन मजबूती को लेकर लोजपा का बैठक किया गया है बैठक की अध्यक्षता मुखिया परमानंद पासवान ने किया, इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया परमानंद पासवान ने बताया के बेहतर कार्य को देखते हुए लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष के लिए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने दूसरी बार परमानंद पासवान को ही बनाया गया है इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि गोसाईपुर गांव के रहने वाले रामविलाफ पासवान को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है इसके साथ-साथ उन्होंने यह कहा कि नालंदा में एमएलसी का चुनाव होना है और संगठन मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच में चर्चा किया। वरीय नेता सुभाष प्रसाद ने कहा कि चिराग पासवान नालंदा से जिसे एमएलसी का टिकट देने उसे हम लोग जिताने के लिए दिन-रात एक मेहनत कर जिताने का काम करेंगे।
