बीते 24 घंटे में वायरल हुआ एक पोस्टर भारत की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की राजधानी के रूप में मशहूर बेंगलुरू के ताज़ा हालात को दर्शाती एक ग्राफिक पैरोडी है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर में उबर के पन्ने को बदल दिया गया है और उसमें कारों की जगह नावों की पेशकश दी गई है.
स्वाभाविक रूप से, बुरी तरह प्रभावित दक्षिण-पूर्वी बेंगलुरु के बाहरी रिंग रोड में जिस तरह पानी बह रहा है ये पोस्टर वायरल हो गया है.
एक और पोस्टर जिसे बिजनेसमैन मोहन दास पाई ने ट्वीट किया, उसे आईटी सेक्टर के नज़रिए से देखा जा रहा है.




