Kikde News

देखिए बिहार में कितनी तेजी से फैल रहा है कोरोना, 5 दिन में 5 गुना बढ़ गई रफ्तार

देखिए बिहार में कितनी तेजी से फैल रहा है कोरोना, 5 दिन में 5 गुना बढ़ गई रफ्तार

क्या बिहार में भी कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है? जितनी तेजी से संक्रमण फैल रहा है, उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि एक बार फिर हालात बेकाबू हो सकते हैं। पिछले 5 दिन में ही कोरोना की रफ्तार 5 गुना बढ़ चुकी है। 29 दिसंबर को राज्य में जहां कोविड-19 के 77 केस सामने आए थे तो 2 जनवरी को सूबे में 350 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए।

यूं बढ़ रही रफ्तार
बिहार में 29 दिसंबर को 77 लोग कोरोना से संक्रमित मिले तो अगले ही दिन 30 दिसंबर को 132 नए मरीज सामने आए। साल के पहले दिन 1 जनवरी को नए मरीजों की संख्या बढ़कर 281 हो गई तो 2 जनवरी को राज्य में 352 केस सामने आए। इस तरह देखें तो 5 दिन में 24 घंटे में सामने आने वाले नए मरीजों की रफ्तार करीब 5 गुना बढ़ चुकी है।

24 घंटे में 26 फीसदी की तेजी, जुलाई के बाद पहली बार इतने केस
रविवार को बिहार में 352 कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की पहचान रविवार को हुई। एक दिन पूर्व राज्य में 281 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इस प्रकार, 24 घंटे के अंदर करीब 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके पूर्व 18 जुलाई, 2021 को राज्य में 347 नए संक्रमित मरीज मिले थे।

पाबंदियां लगा सकती है नतीश सरकार
राज्य में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पाबंदियों के ऐलान की ओर इशारा किया है। सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से सभी राज्यों में जारी किए गए गाइडलाइंस को देखने को कहा है। सीएम ने कहा कि कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में कल बैठक कर पांच- सात दिन के लिए कुछ फैसला लिया जाएगा। आगे मामले बढ़ने पर दूसरे फैसले लिए जाएंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *