Kikde News

Covid 19: पटना के अस्पताल में 19 डॉक्टर मिले कोरोना संक्रमित, एक दिन में कुल 281 लोग हुए संक्रमित

Covid 19: पटना के अस्पताल में 19 डॉक्टर मिले कोरोना संक्रमित, एक दिन में कुल 281 लोग हुए संक्रमित

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण (Coronavirus cases In Patna) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में चिकित्सक भी कोरोनो संक्रमित (Corona Positive) हो रहे हैं. दरअसल बीते 24 घंटे में पूरे राज्य में जहां 281 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं एमएमसीएच अस्पताल (NMCH Hospital Patna) के 19 जूनियर डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी संक्रमित डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेट करने का आदेश दिया गया है.

बता दें कि डॉक्टरों के 70 सैंपलों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए भेजा गया था. इसमें 19 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि सभी संक्रमितों के सैंपल फिर से टेस्ट के लिए लिये गए हैं. पटना एम्स के भी दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसमें से एक डॉक्टर हाल ही में अंडमान निकोबार से बिहार लौटे थे. पटना में कोरनोा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. पटना में एक्टिव मामले बढ़कर 405 पहुंच चुके हैं.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *