Kikde News

कड़ाके की ठंड से बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार से पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

कड़ाके की ठंड से बिहार में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार से पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं दिखा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं मिला। यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि अधिकतम पारे में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी गयी। यह औसतन 17 से 19 डिग्री के बीच रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। रविवार को मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

पांच दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलेगी

पछुआ के कारण कनकनी और बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चार दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा। इससे पांच दिनों तक ठंड से निजात नहीं मिलेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *