Kikde News

गयाः ग्रामीणों ने बच्चों के स्कूल बस में लगाई आग, ये है वजह

गयाः ग्रामीणों ने बच्चों के स्कूल बस में लगाई आग, ये है वजह

 

इस वक्त की एक बड़ी खबर गया से आ रही है जहां उपद्रवी तत्वों ने एक स्कूल बस में आग लगा दी । बीच सड़क पर स्कूल बस दूर होकर जल गई। हालांकि इस घायल घटना में किसी के हताहत या  होने की सूचना नहीं है। घटना यह घटना टिकारी थाना क्षेत्र के बाल बीघा गांव की है।

जानकारी मिली है कि इस बस से एक बच्ची को ठोकर लग गई। जिले के परैया थाना के मीरगंज गांव में बस ने उस बच्ची को ठोकर मार दी।  दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। बच्ची को ठोकर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया और टेकारी थाना के बालबिगहा गांव के पास  छोड़कर ड्राइवर खलासी  फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ स्थानीय युवकों ने बस का पीछा किया और टिकारी के बालबिगहा गांव पहुंच गए जहां बस खड़ी थी।मीरगंज से पहुंचे आक्रोशित युवकों ने उस बस में जमकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी धू धू कर बीच सड़क पर जल गई। दोनों थानों के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गाड़ी में कोई बच्चा सवार नहीं था क्योंकि आज से पूरे बिहार में सर्दी को देखते हुए स्कूल बंद हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *