ताड़ी व देशी शराब से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के अध्यक्षता के बैठक सह प्रशिक्षण
हिलसा नालंदा संसू
हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में ताड़ी,देशी शराब उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों के सर्वेक्षण को लेकर गुरुवार को हिलसा नगर परिषद के सभागार भवन में कार्यपालक पदाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक एवं परीक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण के रूप में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण दिया गया,जिसमे एयूएल एम की सीआरपी,विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका को सर्वेक्षण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मोबाइल एप से ताड़ी व देशी शराब के कारोबार से जुड़े परिवारों की सूची तैयार करना है। जिसमें 12 फरवरी तक सर्वेक्षण कर नगर परिषद में जमा करना है। इस मौके पर मिशन मैनेजर अनुज कुमार,बैजू जी,जीवीका से अमरदीप कुमार,
