Kikde News

खालिस्‍तानियों को जेल से छुड़ाना चाहते हैं क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, सरेआम की ऐसी हरकत

खालिस्‍तानियों को जेल से छुड़ाना चाहते हैं क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, सरेआम की ऐसी हरकत

चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) खालिस्तानियों और आतंकियों को जेल से छुड़ाना चाहते हैं. इसको लेकर उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक बड़ा मार्च निकाला और जेलों मे बंद खालिस्तानी कैदियों की रिहाई की मांग की.

मार्च के दौरान दिखे खालिस्तान के पोस्टर

पंजाब और देश  के अलग-अलग जिलों की जेलों मे बंद खालिस्तानी कैदियों की रिहाई के लिए जगतार सिंह हवारा कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जिला फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब से मार्च निकला. मार्च के दौरान खालिस्तान के पोस्टर भी वहां दिखाई दिए.

तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई

जिला फतेहगढ़ साहिब की ऐतिहासिक भूमि से बंदी सिंघा की रिहाई के लंबित मामले के निराकरण के लिए एक मार्च निकाला गया. इस मौके पर जेल में बंद खालिस्तानियों की तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *