भारतीय जनता पार्टी,हिलसा नगर मंडल के मंत्रिमंडल की बैठक केशव बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत की गई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा हिलसा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पर चर्चा किया ।साथ ही कोविद 19 को ध्यान मे रखते हुए झंडोत्तोलन दिन सभी लोगो को मास्क लगाकर आने के लिए आग्रह किये।बैठक के उपरांत महान स्वतंत्रता सेनानी,आजाद हिंद फौज के संस्थापक महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंति पर भारतीय जनता पार्टी के सभी मंच व मोर्चा के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके वीरगाथा को याद किया गया। बैठक में भाजपा हिलसा नगर मंडल के अध्यक्ष गौरव प्रकाश सहित महामंत्री राकेश भारती उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार मंडल एवं अमित बाबा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिनव कौशल उपाध्यक्ष चंदन राज ,मंत्री चंद्र भूषण पांडे उत्तम कुमार सुमित माथुर मंटू कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार विकास चौधरी उपस्थित हुए ।
