पत्रकार पर गोली मारने के विरोध में पत्रकार व बुद्धिजीवियों ने निकाला कैंडल मार्च
संवाददाता राकेश कुमार
हरनौत- पत्रकार पर गोली मारने के विरोध में सोमवार को पत्रकार व बुद्धिजीवियों ने निकाला कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च रेल फाटक से गोनावाँ रोड मोड़ होते बीच बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी स्थान पर जाकर सम्पन्न हुई.बता दें कि हरनौत में पत्रकार को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी किए जाने का सर्वदलीय निंदा भी की गई है. बुद्धिजीवियों ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता करना पत्रकारों का दायित्व है. पत्रकार को टारगेट किया जाना कहीं से उचित नहीं है. अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
हरनौत में प्रभात खबर अखबार के पत्रकार रवि कुमार को शनिवार की दोपहर सवा दो बजे गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. जख्मी पत्रकार का प्राथमिक उपचार हरनौत अस्पताल में किया गया था. उसके बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पत्रकार की गोली मारकर जख्मी किए जाने को लेकर हरनौत में सोमवार के शाम को बुधुजीवियों ने कैंडल मार्च निकाला.
इस दौरान ललन मुखिया ने कहा कि बुद्धिजीवी व पत्रकार को अपराधियों के द्वारा निशाना बनाना कहीं से उचित नहीं है. पत्रकार समाज का आईना होता है. वह समाज के हित में हमेशा खड़ा रहता है . लोगों का कहना है कि अपराधी बेलगाम है. जिसका चाहे जिसको चाहे उसको टारगेट करता है. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ठोस रणनीति बनानी चाहिए एवं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार उचित कानून बनाये. सामाजिक कार्यकर्ता चंदरुदय कुमार मुन्ना ने कहा कि सही बात लिखना पत्रकार का दायित्व है. समाज में घटित घटनाओं का सच्चाई सामने लाने में पत्रकारों का बड़ा रोल होता है. पत्रकार किसी का पक्षकार नहीं होता है. इसीलिए सच्चाई से घबराकर पत्रकार पर हमला किया जाना गोली मारकर जख्मी किया जाना बिल्कुल गलत बात है. ऐसे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बुद्धिजीवी अविनाश कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड में पत्रकार को गोली मारकर जख्मी किया जाना बहुत बड़ी घटना है. इस तरह की घटनाओं पर वरीय अधिकारी व राजनेताओं को एक्शन लेना चाहिए. जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या हाल होगा. स्कूल संघ के कमलेश कुमार एवं पत्रकार मुकेश कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज को सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है. गलत कार्य को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं देता है. पत्रकारों को सुरक्षा हर हाल में होनी चाहिए. बदमाश गोली मारकर जख्म करता है. पत्रकार को गोली मारकर जख्मी करने वाला अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए. चिकित्सक डॉ सुभाष कुमार ने बताया कि हरनौत में अपराधी बेलगाम हो रहा है. पत्रकार को भी नहीं बख्स रहा है. प्रशासन को आगे आना चाहिए ताकि पत्रकार के साथ साथ आम लोग भी सुरक्षित महसूस कर सकें. उन्होंने कहा कि पत्रकार को गोली मारकर जख्मी किया जाना लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओं को गंभीरता से लेनी चाहिए. जब पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आप लोगों का क्या हाल होगा. हरनौत में आए दिन बराबर अपराधिक घटनाएं घट रही है. बावजूद अपराधियों पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है . खुलेआम अपराधी बाजार में हथियार लेकर घूमते हैं. इससे लोगों में दहशत का माहौल है. आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन को एक्शन में आना होगा. इस मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, पत्रकार- राकेश कुमार निरंजन नारायण,धर्मबीर महतो,पूनम लाल,सुजीत कुमार, पिंटू कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
