हरनौत पिछले 3 दिनों से लापता एक युवती का शव कुआं से हुआ बरामद।
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट
हरनौत थाना क्षेत्रीय इलाके के हरनौत बाजार सेंट्रल बैंक के निकट नरेश शर्मा उर्फ बूटा मिस्त्री के पुत्री प्रीति कुमारी का शव मिलने से बाजार वासियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि 6 जनवरी को पार्ट वन के फार्म भरने के लिए घर से करीब दोपहर 1:00 बजे निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं आया घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। उसके बाद लापता होने की आवेदन शनिवार को हरनौत थाना में दिया गया। काफी खोजबीन करने के बाद आज दोपहर घर के पास एक कुआं से युवती का शव मिला। सब को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीण लोग वहां पर काफी संख्या में मौजूद हो गए हैं, स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिए हैं। थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि लापता युवती का शव को प्रथम दृष्टि से देखने लगता है। की लड़की डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया है।। फिलहाल मामला जो भी हो पुलिस जांच प्रक्रिया में जुट गई है।
