Kikde News

एकंगरसराय के विवेकानंद बने वेदावाग सिस्टम लिमिटेड गया जोनल के सी.एस.पी ऑफ द ईयर।

एकंगरसराय के विवेकानंद बने वेदावाग सिस्टम लिमिटेड गया जोनल के सी.एस.पी ऑफ द ईयर।

 

*गया जोनल ऑफिस के तरफ से वेदावाग सिस्टम लिमिटेड के सभी सी.एस.पी संचालकों में से नालंदा जिला के विवेकानंद सी.एस.पी कोड संख्या 3A432837 को इस वर्ष का बेस्ट सी.एस.पी का खिताब से नवाजा गया।*

 

*इस शुभ घड़ी में सहायक महा प्रबंधक (F.I) मेवा आनंद सर एवं नालंदा के जिला समन्वयक सुबोध कुमार के द्वारा सील्ड एवं Certificate Of Excellence का सर्टिफिकेट कॉपी दिया गया।*

 

*सहायक महा प्रबंधक (F.I) मेवा आनंद सर गया के द्वारा विवेकानंद को इस वर्ष के बेस्ट सी.एस.पी के खिताब देने के उपरांत विवेकानंद एवं जिला समन्वयक सुबोध कुमार के कार्यों को बहुत सराहा।*

 

*सहायक महा प्रबंधक (F.I) मेवा आनंद सर के द्वारा बताया गया की विवेकानंद जी 2021 में प्रत्येक दिन सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक नियमित रूप से कार्य किए है। इनके द्वारा प्रत्येक दिन 200+ ट्रांजेक्शन किया गया है। और साथ ही साथ सोशल सिक्यॉरिटी स्कीम में भी विवेकानंद के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। इन्ही कारणों से इन्हे बेस्ट सी.एस.पी के खिताब से नवाजा गया है।*

 

*सहायक महा प्रबंधक (F.I) मेवा आनंद सर के द्वारा बोला गया की वेदवाग सिस्टम लिमिटेड गया जोनल सभी सी.एस.पी को आने वाले वर्ष में विवेकानंद जी से भी अच्छे तरीके से बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए ताकि आने वाले वर्ष में अन्य सी.एस.पी संचालक को बेस्ट सी.एस.पी का खिताब दिया जा सके।*

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *