Kikde News

समाधान दिवस पर थाने में नहीं आये फरियादी

समाधान दिवस पर थाने में नहीं आये फरियादी

वॉयस ऑफ शताब्दी
रुधौली। शनिवार को तहसीलदार प्रमोद कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन रुधौली थाने पर किया गया था किन्तु कोई फरियादी नहीं आया। दो बजे तक प्रशासनिक अमला इंतजार करता रहा। पूरा समय राह देखने में ही गुजर गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जनता की समस्या के लिए सभी राजस्व कर्मी एवं पुलिस कर्मी पूरे समय मुस्तैदी से जमे रहे किन्तु कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर नहीं आया। फिलहाल जो पुराने मामले अवशेष थे उन्हीं पर निस्तारण का जोर रहा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र यादवए विजय कुमार यादवए लेखपाल अजय वर्माए जयन्ती शुक्ला आदि मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *