Kikde News

पटना में बेकाबू हाइवा ने जिप्‍सी को रौंदा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल

 

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र से मंगलवार की भोर में एक बड़े हादसे की खबर आई है। यहां एक बेकाबू हाइवा ने पेट्रोलिंग कर रही गर्दनीबाग पुलिस की जिप्‍सी को रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हैं।

जिप्‍सी में कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ने पीछे से पेट्रोलिंग जिप्‍सी को टक्‍कर मारी और रौंद दिया। दुर्घटना के बाद हाइवा भी वहीं पलट गया। हाइवा की चपेट में आने से जिप्‍सी में सवार कुल पांच पुलिसकर्मियों में से तीन की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान हाइवा से रगड़ खाकर जिप्‍सी में आग भी लग गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पानी की बौछार कर आग बुझाई।स्‍थानीय लोगों की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथियों को जिप्‍सी के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्‍काल नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया जबकि शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिसकर्मियों के साथ दुर्घटना की सूचना पर सचिवालय पुलिस के एएसपी भी मौके पर पहुंचे। वे दुर्घटना की स्थितियों की पूरी जांच कर रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *