राशन कार्ड की मदद से गरीब वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन मिलता है. इस कार्ड के जरिए राशन कार्ड धारक (Ration card Holder ) किसी भी राशन की दुकान से निर्धारित मात्रा में राशन ले सकता है.
वैसे राशन कार्ड धारकों को परिवार में कितने सदस्य है, इसके हिसाब से राशन मिलता है, इसलिए अगर आपने अबतक अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड (Ration Card) में नहीं जुड़वाया है, तो अभी जुड़वा लें. वहीं अगर अब आपको भी डीलर (Ration Dealer) की ओर से कम राशन तोल कर दिया जाता है, तो आप इसकी तुरंत शिकायत कर सकते हैं.
ग्राहकों को कम राशन तोलकर देने की स्थिति में आप भी टोल फ्री नंबर पर तुरंत एक्शन लेते हुए शिकायत दे सकते हैं, आइए जानते हैं कि, किस राज्य के लिए कौनसा नंबर जारी किया गया है.
