दो गल्ला दुकान में हुआ लाखों रुपए की चोरी, सीसीटीवी डीभीआर हुआ गायब
हिलसा शहर में इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढ़ते ही जा रही है शनिवार की रात्रि में हिलसा शहर के चिकसौरा रोड में दो गल्ला दुकान में चोरी किया गया है जिसमें संत जोसेफ स्कूल के पास स्थित सुनील गल्ला भंडार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है गल्ला संचालक सुनील कुमार बताएं के वह हिलसा शहर के दरगाह रोड में रहते हैं सुबह जब दुकान खुलने आए तो देखें की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे ₹60 हजार नगद एवं 20 हाजार का सामान चोरी कर लिया गया है वही चिकसौरा रोड के साईं नर्सिंग होम के पास लक्ष्मण गला दुकान का भी शटर तोड़कर गल्ले में से लगभग 20 हजार रुपए नगद चोरी की गई है साथ में दुकान में लगे सीसीटीवी का डीभीआर और भी गायब कर दिया गया है दुकानदार संचालक ने बताया कि सुबह दुकान खोलने आए तो देखें की दुकान का सटा टूटा है और पास के हैं जंगल में दुकान का कई सामान बिखरा पड़ा है हालांकि इसकी सूचना पाकर हिलसा पुलिस पहुंच घटना का छानबीन करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे में लगे चोरों की करतूत खंगालने में लगे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात्रि में चिकसौरा रोड के निकट स्थित देव नगर मोहल्ला से एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल भी चोरी हुआ था।
