Bhinmal SHO Dulichand Gurjar News: जालोर जिले के भीनमाल थाने के थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर पर एक महिला कांस्टेबल ने गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला कांस्टेबल का कहना है कि एसएचओ ने उससे एक रात का साथ मांगा. महिला कांस्टेबल ने भीनमाल सीओ को दी लिखित शिकायत में भी इन आरोपों को दोहराया है. सीआई दुलीचंद पर पूर्व में भी कई मामलों में विवादास्पद रह चुका है. इन मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने पुलिस इंस्पेक्टर दुलीचंद को लाइन हाजिर कर दिया है.
श्याम सुंदर विश्नोई.
जालोर. राजस्थान पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर बड़ा बदनुमा धब्बा लगा है. जालोर के भीनमाल पुलिस (Bhinmal Police) थाने के थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर (SHO Dulichand Gurjar) की करतूतों ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है. भीनमाल थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी (Lady Constable) ने एसएचओ दुलीचंद पर एक रात के लिय जिस्म की डिमांड (Dirty Conduct) करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला कांस्टेबल ने भीनमाल पुलिस उपाधीक्षक को भी इस बारे में बयान दिये हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है. उनके साथ ही अन्य कई आरोपों से घिरे एक सहायक उप निरीक्षक और चार कांस्टेबलों को भी थाने से हटाकर लाइन में भेज दिया गया है.
