Kikde News

जहरीला शराव से हुई मौत पर भाकपा माले ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जहरीला शराव से हुई मौत पर भाकपा माले ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

जहरीला शराव से हुई मौत पर भाकपा माले ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

 

 

 

भाकपा माले हिलसा सोमवार को बिहार शरीफ जहरीली शराब कांड में हुई 13 लोगों की मौत के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन भाकपा माले के कार्यालय से निकलकर काली स्थान सिनेमा मोड़ जोगीपुर मोड़ पर पहुंच कर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में लोग जहरीली शराब कांड के जिम्मेवार मुख्यमंत्री इस्तीफा दो शराब माफिया एवं प्रशासन सरकार गठजोड़ मुर्दाबाद मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा दो मृतक परिवार के आश्रितों को एक परिवार को नौकरी दो आदि नारे आक्रोश पूर्ण जोश खरोश के साथ लगा रहे थे। पुतला दहन का नेतृत्व भाकपा माले हिलसा के प्रखंड सचिव अरुण यादव जिला कमेटी सदस्य प्रमोद यादव रामदास अकेला रविंद्र पासवान अखिल भारतीय किसान महासभा हिलसा कराई के प्रखंड सचिन दिनेश कुमार यादव खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला कमेटी सदस्य शिव शंकर प्रसाद प्रखंड कमेटी सदस्य कमो राम अशोक पासवान इंदल बिंद आदि लोग संयुक्त रूप से कर रहे थे पुतला दहन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिलसा प्रखंड सचिव अरुण यादव ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब से हो रही मौत यह साबित करता है कि सरकार के संरक्षण में शराब का समानांतर नेटवर्क जारी है सरकार गरीब जनता को गिरफ्तार करती है पर माफियाओं को बचाने का काम कर रही है उन्होंने शराब कांड में मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समाज सुधार का नाटक बंद करें और तत्काल शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दें अन्यथा उन्हें यदि प्रवेश नहीं संभल रहा है तो तत्काल इस्तीफा दें इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड सचिव हिलसा ब्रह्म देव बिंद शैलेश कुमार यादव अनूप नंदन झा विजेंदर चौधरी आदि लोगों ने आपने अपने विचार व्यक्त किए.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *