Kikde News

चॉकलेट के रैपर पर भगवान की तस्वीर छापना पड़ा भारी, लोगों के विरोध के बाद उठाना पड़ा ये कदम

चॉकलेट के रैपर पर भगवान की तस्वीर छापना पड़ा भारी, लोगों के विरोध के बाद उठाना पड़ा ये कदम

: मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले (Nestle) ने इन दिनों विवादों के घेरे में है. दरअसल नेस्ले ने किटकैट (Kitkat) ब्रांड चॉकलेट के रैपर पर भगवान की तस्वीर छापी थी. इसे लेकर लोगों ने ट्वीटर पर कंपनी को ट्रोल किया, जिसके बाद सोमवार को कंपनी ने माफी मांग ली. इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह इस तरह के सारे प्रॉडक्ट को मार्केट से वापस मंगा रही है.

रैपर पर छापी भगवान जगन्नाथ और बालभद्र की तस्वीरें

बता दें कि नेस्ले कंपनी की किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ और बालभद्र की तस्वीरें आने के बाद इस पर कई राज्यों, खासतौर से ओडिशा में काफी एतराज जताया गया. ओडिशा के हजारों लोगों ने ट्विटर पर इसको लेकर कंपनी को टैग किया और इन तस्वीरों को लेकर गुस्सा दिखाया.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *