- अगारपर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करायपरसुराय थाना पुलिस ने किया
करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में छापामारी अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन करायपरसुराय थाना पुलिस ने किया
इस दौरान देसी कट्टा एवं राइफल बनाने का ढेर सारे उपकरण बरामद किया गया है हालांकि संचालक को भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है
बताया जाता है कि करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर निवासी सिताराम पासवान के पुत्र भोनू पासवान या भोलू पासवान के घर मे कट्टा एवं राइफल बनाने का कार्य करता था पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोलू पासवान या भानू पासवान मिनी गन फैक्ट्री खोलकर देसी कट्टा का निर्माण करता है। सोमवार को थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा , एसआई धर्मेंद्र कुमार एसआई धर्मेंद्र गुप्ता अपने दल बल के साथ भोलू पासवान या भानू पासवान
के घर को तलाशी लिया गया। इस दौरान आधे दर्जन अर्ध निर्मित देसी कट्टा एवं राइफल बनाने वाले ढेर सारे उपकरण के जप्त कर लिया गया है । इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी शख्स के द्वारा गुप्त सूचना दिया गया था कि मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। मिनी गन फैक्ट्री का उद्घाटन के बाद डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव करायपरसुराय थाना पहुंचकर इसकी जानकारी लिया।
